फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   15 injured in bloody clashes

खूनी संघर्ष में 15 लोग घायल

Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
15 injured in bloody clashes
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

एक गली के गेट को गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में तकरीबन आधे घंटे खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों और से पत्थर बाजी हुई फिर लाठी डंडे चले। महिलाएं भी लड़ाई में कूद गई। तमाशबीन और बचाव करने वाले भी चोटिल हो गए। संघर्ष में दो पक्षों की पांच महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। कुछ ही दूर पर स्थित बांसफोड़ान पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। तब कोतवाली से एसएसआई लाखन सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और बीच बचाव किया। तमाशबीनों की भीड़ को खदेड़ कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


रविवार को थाना साबिक में तीन बंदरों वाला कुंआ के पास ही एक पुरानी गली है। जिस पर गेट बना है। इसके दोनों ओर दो मकानों को सुनहरी मस्जिद निवासी साजिद पुत्र कय्यूम ने खरीद लिया। वह गेट को तोड़कर गली के उपर लेंटर डालकर अपने दोंनो मकानों की छत जोड़ने के लिए नींव खुदवा रहा था कि गली में रहने वालों ने एक सौ साल पुराना गेट तोड़ने और गली के ऊपर लेंटर डालने का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में गाली गलौच फिर मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव में महिलाओं संग भी मारपीट हो गई। महिलाओं के रोने चिल्लाने से मामला और भी भड़क गया। एसएसआई लाखन सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया बनाई। इसके बावजूद तनाव बना हुआ है। 
विज्ञापन


दुर्घटना में अल्लीखां निवासी एक पक्ष के मो. साजिद (42), शकीला (50) पत्नी कय्यूम, मो. इमत्याज (35) पुत्र कय्यूम, मो. तारीख (25) पुत्र मो. कय्यूम, अब्दुल कादिर (38) पुत्र मो. यूनुस, दूसरे पक्ष के मो. उमर (60) पुत्र अल्ला बख्श, मो. जावेद (30) पुत्र मो. उमर, मो. अनवर (35) पुत्र मो. उमर, मो. राशिद (40) पुत्र मो. अनीस, अनीसा जहां (40) पत्नी मो. हनीफ, हसीन जहां(50) पत्नम़ो. उमर, शबनम जहां(40) पत्नी आरिफ को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें मो. उमर, शाकिला, राशिद की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया । समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की और से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed