{"_id":"5c3b8e50bdec22732b2c432e","slug":"131547406928-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत पर कैंडल जलाकर जताया शोक, सीओ का घिराव आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की मौत पर कैंडल जलाकर जताया शोक, सीओ का घिराव आज
विज्ञापन
खटीमा। लापता छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। रविवार को नगर के व्यापारियों समेत सर्वदलीय संगठनों ने मुख्य चौक पर कैंडल जलाकर छात्रा की मौत पर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि नगर में इससे पहले भी कई वारदातें हुईं, जिनका खुलासा नहीं हुआ है। कहा कि इससे अपराधियों को हौसले बुलंद हैं। इस दौरान निर्णय लिया कि नगर के व्यापारी, छात्र संगठन और समस्त क्षेत्रवासी सोमवार को 11 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी का घेराव कर छात्रा के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। कैंडल मार्च में कृष्णा सोनकर, रमेश रौतेला, पंकज कश्यप, आदिल खान, अनीस रिजवी, तरुण ठाकुर, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह, विमलेश मौर्य, विजय कुमार, लालजी गौड़, पावस गुप्ता, जेपी सिंह, रविश कुमार आदि थे।
एक व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने का संदेह जताया
खटीमा। मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर कुछ लोगों के साथ मिलकर हत्या कर शव फेंकने का संदेह जताया है। साथ ही हत्या से पहले बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना किए जाने का अंदेशा जताया है। छात्रा के पिता का कहना है कि जिस दिन उनकी बेटी लापता हुई थी, उसी रात एक क्षेत्र के गांव की लड़की ने एक व्यक्ति की ओर से उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले जाते हुए देखा था। साथ ही बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
इधर, झनकईया थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि तहरीर के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है। साथ ही जांच की जा रही है।