फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पैर से गोली निकलवाने के बाद मरीज गायब

पैर से गोली निकलवाने के बाद मरीज गायब

Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पैर से गोली निकलवाने के बाद मरीज गायब
रुद्रपुर।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पैर पर गोली लगने से लहूलुहान युवक जिला अस्पताल पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मरीज के पैर से गोली निकालकर उसकी मरहमपट्टी करा दी। जब मरीज का नाम रजिस्टर में अंकित करने को बुलाया गया तो वह गायब हो गया। इससे अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। फिलहाल उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

शनिवार रात साढ़े दस बजे 28 वर्षीय युवक लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचा। उसने ड्यूटी पर तैनात डाक्टर को बताया कि उसके बाएं पैर में गोली लग गई है। इससे बाद आनन-फानन में डाक्टर ने स्टाफ की मदद से इमरजेंसी कक्ष में मरीज के पैर में फंसी गोली निकाल दी। इसके बाद डाक्टर इमरजेंसी कक्ष में रजिस्टर में मरीज का नाम दर्ज करने चले गए। जब उन्होंने मरीज को नाम लिखाने के लिए पुकारा तो वह वहां से गायब था। आसपास खोज करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। डा. देवेंद्र अग्रवाल ने बताया मरीज के पैर में लगी 32 गोली को निकाला गया था। लेकिन उसके बाद वह अचानक वहां से गायब हो गया। गोली को सुरक्षित रखा गया है। हमारा कर्तव्य होता है कि रजिस्टर में एंट्री से पहले मरीज को प्राथमिक उपचार कर राहत दें। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इधर, अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. अमिता लोहनी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

--------------------
चंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed