केलाखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दबिश देकर पति और दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
14 अप्रैल को नगर के वार्ड सात निवासी परवीन जहां (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई अख्तर अली की तहरीर पर पुलिस ने पति मुस्तर अली, सास फातमा और ननद सायबा और दूसरी पत्नी गुलफ्शा के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी एसओ प्रवीण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एसआई सुशील कुमार, एसआई ज्योति ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर मृतका के पति मुस्तर अली, गुलफ्शा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फातमा, सायबा पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।