फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   देवहा नदी में उतराता दिखा महिला का शव

देवहा नदी में उतराता दिखा महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
देवहा नदी में उतराता दिखा महिला का शव

विज्ञापन
खटीमा में देवहा नदी में ग्रामीणों ने भगतिनियां फार्म के पास शुक्रवार को एक महिला का शव उतराता हुआ देखा। जिसकी सूचना उत्तराखंड की सत्रहमील और यूपी पुलिस को दी गई। भगतिनियां फार्म के पास जहां शव देखा गया वह इलाका यूपी के पीलीभीत जनपद में पड़ता है। मौके पर पुलिस के न पहुंचने के कारण शव उतराता हुआ आगे चला गया।

इस संबंध में पूछने पर सत्रहमील चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि जिस स्थान पर शव बताया गया था। टीम को वहां पर शव नहीं दिखा। नदी का पानी बैगुल डैम के फाटक से होते हुए यूपी के जनपद पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में जाता है। बता दें कि बनबसा से लोहियाहेड पावर हाउस को जलापूर्ति करने वाली शारदा नहर झनकईया, भारामल होते हुए यूपी सीमा में प्रवेश कर जाती है। भारामल पुल के पास शारदा नहर से देवहा नदी के नाम से उपनहर निकलती है जो मझोला, दाह ढाकी होते हुए यूपी सीमा में प्रवेश कर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed