फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अंग्रेजी शराब की 64 पेटियों के साथ युवक गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब की 64 पेटियों के साथ युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की 64 पेटियों के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 64 पेटियों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के शराब लदे वाहन को भी सीज किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन में अवैध तरीके से शराब ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने टांडा उज्जैन रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग करते हुए वाहन (यूके 18 सीए 4190) को रोका। वाहन में दूध के कई कैरट में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। इस पर चालक मानपुर रोड कचनाल गाजी बिजली घर के पास निवासी मुकेश कश्यप को गिरफ्तार करते हुए वाहन को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि पूछताछ में मुकेश ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए इस शराब को जसपुर बस अड्डे के पास की अंग्रेजी शराब की दुकान से भरकर आईटीआई क्षेत्र में ले जा रहा था। कोतवाल शर्मा ने बताया कि उक्त बरामद शराब काशीपुर निवासी वरुण अग्रवाल की बताई जा रही है। पकड़ी गई शराब की 64 पेटियों में 312 बोतल, 312 हाफ और 672 क्वाटर व 24-24 केन बियर बरामद हुई है। टीम में कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई बीएस बिष्ट, एसआई दिनेश फर्त्याल, सतीश भट्ट, अनुज त्यागी, मनोज कोहली, सुरेंद्र सिंह व दलीप बोनाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed