फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मिलावट की शिकायत पर पट्रोल पंप से भरा सेंपल

मिलावट की शिकायत पर पट्रोल पंप से भरा सेंपल

Sat, 04 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मिलावट की शिकायत पर पट्रोल पंप से भरा सेंपल
जसपुर। पेट्रोल में मिलावट की शिकायत पर पंप पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक ने पेट्रोल के सैंपल भरे। शुक्रवार को लकड़ी मंडी स्थित दुकानदार मोहम्मद इकबाल ने अपनी स्कूटी में तेल भरवाया।
विज्ञापन


आरोप है कि तेल भरवाने के बाद स्कूटी कुछ दूर जाकर बंद हो गई। दुकानदार ने स्कूटी को एजेंसी पर दिखाया तो मेकेनिक ने मिलावट का तेल होने की बात कहते हुए टंकी से तेल निकालकर एक बोतल में भर दिया।
विज्ञापन


इस पर इकबाल ने पंप के सेल्समैन और स्वामी से मिलावट की बात बताई लेकिन दोनों ने मिलावट से इंकार कर दिया। दुकानदार की शिकायत पर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने तहसीलदार जोगा सिंह, पूर्ति निरीक्षक वीपी त्रिवेदी को साथ लेकर पंप पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक को पेट्रोल का सैंपल भरकर कंपनी को भेजने के निर्देश दिए। पंप स्वामी संजय ने मिलावट का आरोप निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed