फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   निकाहनामे पर छात्रा से जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोपी गिरफ्तार

निकाहनामे पर छात्रा से जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
निकाहनामे पर छात्रा से जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
काशीपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक की एक छात्रा को बेहोश कर उससे निकाहनामे पर जबरन हस्ताक्षर कराने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं।

जनपद नैनीताल थाना रामनगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने 18 मई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री काशीपुर राजकीय पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष कंप्यूटर साइंस की छात्रा है। बताया कि 16 फरवरी को उसकी बेटी घर आने के लिए कॉलेज से निकली। इस दौरान इनोवा कार से वहां पहुंचे टांडा (रामपुर) निवासी फईम पुत्र मो. सलीम और उसके साथियों ने उसे कुछ सूंघा दिया। अर्द्धबेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसकी पुत्री से निकाहनामे पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। शनिवार को विवेचना अधिकारी दिनेश बल्लभ ने इस मामले के मुख्य आरोपी फईम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed