फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पर मुकदमा

Sun, 26 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पर मुकदमा
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर की नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने 16 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी। कहा कि पड़ोस में रहने वाला ग्राम सूरजपुर थाना नवाबगंज बरेली यूपी निवासी जुगन किशोर उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर पूरनपुर पीलीभीत ले गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने 19 नवंबर को किशोरी को पीलीभीत के रोडवेज स्टेशन से बरामद कर लिया था। बरामद किशोरी ने बताया कि जुगन किशोर उसे पूरनपुर पीलीभीत ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस ने जुगन किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed