{"_id":"59b438f04f1c1bf17f8b56e9","slug":"121504983280-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाश ने हजारों की नगदी व चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बदमाश ने हजारों की नगदी व चेन लूटी
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक बदमाश ने चाकू महिला के गले पर चाकू रखकर उसके गले से सोने का हार और हजारों की नकदी लूट ली। शोर मचाने पर बदमाश महिला की पिटाई कर फरार हो गया।
पौड़ी निवासी चंदन सिंह रावत दिल्ली की एक कंपनी में चालक पद पर कार्यरत है। उसका परिवार ग्राम भोगपुर में मकान बनाकर रहता है। शनिवार सुबह नौ बजे चंदन की पत्नी धनुली देवी घर में अकेली थी। उसकी तीनों पुत्रियां और एक पुत्र स्कूल गए थे। धनुली के अनुसार एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अलमारी खुलवाकर उसमें रखे 11 हजार की नगदी लूट ली। उसके बाद बदमाश धनुली को आंगन में ले आया। जहां उसने उसके गले से सोने की चेन खींच ली। बाद में वह उसे धमकाते हुए भाग निकला। धनुली ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह बाइक से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।