{"_id":"5cdc5db6bdec22072f09fdb6","slug":"11557945782-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में महिला मित्र के साथ मिला लापता छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में महिला मित्र के साथ मिला लापता छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर के महुआखेड़ागंज के अहरपुरा से दस दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ कक्षा ग्यारह का छात्र अपनी महिला मित्र के साथ मेरठ से बरामद हो गया। आईटीआई पुलिस ने बरामद छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने उसकी महिला मित्र को भी परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम अहरपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसका बेटा कक्षा 11 का छात्र है। वह पिछले कई दिनों से स्मार्टफोन की मांग कर रहा था। बीती पांच मई को बेटा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। पुलिस ने छात्र का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन मेरठ के कांकरखेड़ा में मिली। पुलिस ने वहां दबिश देकर छात्र को बरामद कर लिया। उसके साथ उसकी महिला मित्र भी थी। यह महिला मुरादाबाद की रहने वाली है। छात्र पहले मुरादाबाद गया और वहां से अपनी मित्र को लेकर मेरठ चला गया। उसकी मित्र की किसी परिचित महिला ने उन्हें शरण दी थी। पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया