फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अपनो ने ही कराई थी राजेश की हत्या, खुलासा आज

अपनो ने ही कराई थी राजेश की हत्या, खुलासा आज

Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अपनो ने ही कराई थी राजेश की हत्या, खुलासा आज

विज्ञापन
काशीपुर की आईटीआई थाना पुलिस ग्राम दभौरा मुस्तहकम निवासी किसान राजेश कुमार हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

12 नवंबर की शाम करीब पांच बजे खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे ग्राम दभौरा मुस्तहकम निवासी राजेश पुत्र भजन सिंह की दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई ब्रजेश सहित घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। हत्याकांड में राजेश के रिश्तेदार का हाथ बताया गया है। राजेश की दबंगई से तंग आकर रिश्तेदार ने ही हत्या की सुपारी दी। राजेश के हिस्से की चार एकड़ भूमि भी हत्याकांड की वजह बनी। सूत्रों के अनुसार जमीन हड़पने के लिए राजेश की हत्या कराई गई थी। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि राजेश हत्याकांड में पुलिस को काफी जानकारी मिल चुकी है। शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed