फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तीन नहीं चार किशोरों ने किया था कुकर्म

तीन नहीं चार किशोरों ने किया था कुकर्म

Wed, 24 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
तीन नहीं चार किशोरों ने किया था कुकर्म
दिनेशपुर। नाबालिग के साथ तीन किशोरों द्वारा कुकर्म करने की घटना में एक और किशोर के लिप्त होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उसे भी मुकदमे में नामजद करते हुए पॉक्सो अधिनियम की धारा भी लगा दी है। मेडिकल कराने के बाद चारों आरोपियों को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने चारों को हल्द्वानी के बाल सुधार गृह में भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार को थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन किशोरों पर उसके 12 वर्षीय पुत्र को डरा धमकाकर पिछले एक साल से कुकर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


एसआई कपिल कांबोज ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में एक और किशोर के संलिप्त होने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद चौथे आरोपी को भी मुकदमे में नामजद कर दिया गया। मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की धारा लगा दी गई है। चारों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद हल्द्वानी बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed