{"_id":"5b9d5442867a557ea37f5774","slug":"11537037378-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवारों के बीच तनाव के चलते शांति भंग में चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो परिवारों के बीच तनाव के चलते शांति भंग में चार गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर के कुंडेश्वरी के ग्राम ढकिया नंबर एक में बीती 19 दिसंबर 2017 को पीएनबी में कार्यरत प्रदीप शर्मा और उसके पड़ोसी वीर सिंह के परिजनों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। प्रदीप की बहन शशि शर्मा का आरोप है कि पखवाड़े पूर्व दूसरे पक्ष ने उसके भाई पर हवाई फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व धमकाने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों के बीच तनाव के चलते पुलिस ने ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू, राकेश उर्फ काका, कन्हैया व देवेंद्र को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।