फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   संभ्रांत परिवार से जुड़े पति पत्नी का विवाद पहुंचा कोतवाली

संभ्रांत परिवार से जुड़े पति पत्नी का विवाद पहुंचा कोतवाली

Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
संभ्रांत परिवार से जुड़े पति पत्नी का विवाद पहुंचा कोतवाली
काशीपुर। शहर निवासी एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली पहुंची। महिला सेल प्रभारी को तहरीर देकर उसने पति और ससुरालियों पर मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया। मायके से पांच लाख रुपये और एक कार नहीं लाने पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


तहरीर में कहा कि बीती 23 जुलाई की दोपहर एक बजे उसके पति व ससुरालियों ने उसे मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पीड़ित महिला के पति ने भी व्यापारियों के साथ एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र से मिलकर पत्नी पर लाखों रुपये का गबन करने के साथ ही उसके दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि उसकी पत्नी और उक्त व्यक्ति के पिछले लंबे अर्से से गलत संबंध चल रहे थे जिसकी उसे दस माह पूर्व जानकारी मिली। उसकी पत्नी से अवैध संबंध रखना वाला व्यक्ति नगर का एक प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ ही संभ्रात परिवार से भी ताल्लुक रखता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed