फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर मुकदमा

डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
काशीपुर कर पैथोलॉजी लैब में तोड़फोड़ और चिकित्सक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एमपी मेमोरियल अस्पताल के एमडी संतोष श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 50-60 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की दी तहरीर पर पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय पैनल से आरोपों की जांच कराई जाएगी, जो भी रिपोर्ट मिलेगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एमडी ने तहरीर में कहा कि वह रामनगर रोड पर ए टू जेड पैथोलॉजी लैब का संचालन करते हैं। 20 फरवरी को उनके अस्पताल में आशा नामक महिला का प्रसव हुआ था। उसे रेफर किया गया और बाद में उसकी मौत हो गई। शाम करीब छह बजे पार्षद मोनू चौधरी, रिटायर बैंक के प्रबंधक खजान सिंह, पंकज चौधरी, सौरभ चौधरी, बसंत नंबरदार, आशु चौधरी, धीरेंद्र राठी के नेतृत्व में करीब 50-60 अन्य लोग सरिये आदि लेकर शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी पैथोलॉजी लैब में घुसे। हमलावरों ने शीशे, कंप्यूटर आदि क्षतिग्रस्त कर दिए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंतोष बनर्जी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमलावर लैब से सीसीटीवी की डीबीआर भी उखाड़ ले गए। पुलिस ने धारा 147, 307, 504 व 506 के तहत मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed