{"_id":"5bef12c5bdec22697455858b","slug":"111542394565-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में आठ यात्री बेटिकट पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में आठ यात्री बेटिकट पकड़े
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज की दो बसों से आठ बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। बताया गया कि काशीपुर डिपो की बस 14 नवंबर को रामनगर से दिल्ली जा रही थी। रामनगर रोड स्थित गोशाला के पास काशीपुर और काठगोदाम की यातायात टीम ने बस की जांच की। 59 सवारियों में से सात सवारी रामनगर से काशीपुर, जोया, दिल्ली की बिना टिकट यात्रा करते पाई गई। 13 नवंबर को रामनगर डिपो की बस रामनगर से गुरुग्राम जा रही थी। इसमें 29 सवारी यात्रा कर रही थी। यातायात टीम ने दिल्ली मार्ग स्थित पशुपति फैक्ट्री के पास बस की जांच की। जिसमें एक सवारी रामनगर से मुरादाबाद बिना टिकट यात्रा करते पकड़ी। यातायात टीम में रमेश चंद्र श्रीवास्तव, निरंजन लाल आदि थेे। सहायक महाप्रबंधक इंद्रासन ने बताया कि बेटिकट यात्री पकड़े जाने की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया परिचालक का मार्ग बंद कर दिया गया है। शेष कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद की जाएगी।