{"_id":"5bddf612bdec2253c9586ff4","slug":"111541273106-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार रोकने को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव प्रचार रोकने को धमकी देने का आरोप
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में किच्छा निवासी एक युवक ने क्षेत्र के ही कुछ युवकों पर चुनाव प्रचार रोकने के लिए उसे धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर सौंपी है।
एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय को सौंपी तहरीर में किच्छा वार्ड आठ निवासी जुनैद हुसैन का कहना है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में क्षेत्र के कुछ युवकों की ओर से उसे चुनावी प्रचार करने से रोका जा रहा है। आरोप लगाया कि धमकी देने वाले युवकों के खिलाफ गुंडा एक्ट होने के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हैं और रात के समय हथियारों से लैस होकर क्षेत्र में घूमते हैं जिससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। जुनैद ने निर्वाचन अधिकारी को भी उक्त मामले से अवगत कराया है। एसपी क्राइम ने किच्छा थाना पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।