{"_id":"5af09f1c4f1c1b87098b87d6","slug":"111525718812-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की कीमत की खैर की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की कीमत की खैर की लकड़ी पकड़ी
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर पट्टी के वन विभाग और सुल्तानपुर पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैंटर में लदी खैर की 80 क्विंटल लकड़ी को मय वाहन पकड़ लिया। वहीं वाहन चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बन्नाखेड़ा रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर खैर की लकड़ी भर कर ले जा रहा है। इस पर रेंजर पीसी जोशी ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल को कैंटर की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने परमानंदपुर के समीप कैंटर को पकड़ लिया। वहीं कैंटर चालक और परिचालक फरार हो गए। चौकी प्रभारी फर्त्याल ने कैंटर को रेंजर के सुपुर्द कर दिया। रेंजर ने कैंटर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में अमित देवरानी, पवन वर्मा, महेश दुम्का, शक्ति सागर, धर्मवीर, पुष्पेंद्र चौहान, गौरीशंकर आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन