{"_id":"5ac129d84f1c1bb5618b4dc6","slug":"111522608600-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक व वृद्ध घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में युवक व वृद्ध घायल
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक और वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी बसपा नेता अख्तर अली माहिगीर ने बताया कि कुंडेश्वरी क्षेत्र में उन्होंने मछली पालन का तालाब ठेके पर लिया है। शनिवार की शाम उनका भाई मोहम्मद अजीम (30) तालाब से लौट रहा था। एआरटीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उनके भाई को बाइक से रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, मोहल्ला अल्ली खां निवासी फिरासत (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।