{"_id":"581b769f4f1c1bd6354364b1","slug":"11-huts-gutted","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 झोपड़ियां जलकर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 झोपड़ियां जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
कोसी नदी खनन क्षेत्र के हांडा घाट में अचानक आग लगने से ग्यारह झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस दौरान आग की चपेट में आकर एक बालिका झुलस गई। अग्निकांड में झोपड़ियों के अंदर रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, नकदी समेत सभी सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को गांव गोबरा कोसी नदी में हांडा घाट पर अचानक आग लगने से रामअवतार, शंकर, रोशन, लीलाधर, दयाराम, जसपाल, सुरेश, जसवंत, इंदर पाल, नरेश सहित ग्यारह मजदूरों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर गुड़िया नामक बालिका झुलस गई। उसका गांव के ही एक प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराया गया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक तौर पर कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था। वहंा कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह हांडा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
कोसी नदी में खनन मजदूरों की करीब 10 झोपड़ी जलने की सूचना मिली है। राजस्व निरीक्षक और पटवारी को मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गए हैं। शुक्रवार को अग्रि पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि बांटी जायेगी। - पूरन सिंह राणा एसडीएम बाजपुर