{"_id":"5ce1a1e7bdec22070e2bc6f7","slug":"101558290919-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 17 बाइकों के साथ छह चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी की 17 बाइकों के साथ छह चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए छह चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 17 बाइकें भी बरामद की हैं। फरार दो और आरोपियों से अभी चोरी की अन्य बाइकें बरामद होने की पुलिस को उम्मीद है।
रविवार को कोतवाली में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। 18 मई को पुलिस टीम ढेला के नए पुल पर चेकिंग अभियान चला रहा थी।
इसी दौरान पुलिस ने सोनू निवासी ग्राम भमरवे का मजरा थाना सिविल लाइन जिला रामपुर यूपी, पिंटू निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर, मो. फईम उर्फ बत्तू निवासी प्रतापपुर थाना काशीपुर और विकास सैनी निवासी नई बस्ती लालढांग थाना रामनगर को तीन बिना नंबरों की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तीनों बाइकें थाना काशीपुर, थाना आईटीआई क्षेत्र से चोरी की बात कबूल की। यह भी बताया कि उन्होंने काशीपुर, जसपुर, दिल्ली से भी बाइकें चुराई हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 14 अन्य बाइकें और उनके दो साथियों पारस निवासी पीरूमदारा सौल हरीपुरा थाना रामनगर नैनीताल और हारून निवासी काशीपुर आगा थाना गंज जिला रामपुर यूपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि उनके दो और साथी बाइक चोरी में शामिल हैं। इसमें फईम निवासी काशीपुर आगा थाना गंज जिला रामपुर यूपी और विकास उर्फ बबलू पांडेय निवासी शिवपुर बैलजुड़ी थाना रामनगर शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम का गठन किया गया है। एसएसपी ने खुलासा करने वाले टीम को ढाई हजार और एएसपी ने 1500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
गिरोह डिमांड लेकर करता था बाइक चोरी
काशीपुर। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि इस गिरोह का मुखिया सोनू है। यह गिरोह कस्टमर से डिमांड लेने के बाद ही गाड़ियां चुराता था। बताया कि आरोपियों की बाइक चोरी करने की वीडियो फुटेज भी पुलिस के पास है। सभी पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि सोनू, पिंटू दोनों अपने अन्य साथी विकास, फईम के साथ बैंकों के बाहर, साप्ताहिक बाजार, शादियों के पार्किंग आदि जगहों से बाइकों की चोरी कर अपने साथियों मो. फईम, पारस, विकास के माध्यम से औने-पौने दामों में बेचते थे। एसएसपी ने बताया कि सोनू और विकास के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि चोरी में अधिकतर स्पलेंडर की बाइकें हैं। इसके अलावा एक अपाचे और पल्सर बाइक भी है, जिसमें से 10 बाइकों का पता चल चुका है। शेष चोरी की बाइकों की तस्दीक पुलिस कर रही है।
ये रहे टीम में शामिल
प्रशिक्षु सीओ नरेंद्र पंत, एसएसआई विनोद जोशी, एसआई संदीप पिलख्वाल, जावेद मलिक, दिनेश बल्लभ, विनोद फर्त्याल, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, रमेश कांडपाल, शमीम अहमद, जरनैल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज कोहली, जगमोहन, कृपाल सिंह, गिरीश कांडपाल एसओजी के कैलाश तोमक्याल, महेंद्र सिंह।