फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सिसौना बीओबी का एटीएम काटने का आरोपी धरा

सिसौना बीओबी का एटीएम काटने का आरोपी धरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिसौना बीओबी का एटीएम काटने का आरोपी धरा
सितारगंज। सिसौना में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद निवासी एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि चार अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बीती 30 अप्रैल की रात सिडकुल क्षेत्र के सिसौना बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटने की कोशिश की हुई। चोरों ने पहले एटीएम के कैमरों और सायरन के तार काट दिए थे, लेकिन चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसआई एमएम जोशी के नेतृत्व में सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज सिंह महरा ने पुलिस टीम के साथ गोठा गांव से अगरौला थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद निवासी हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हरजीत ने अपने चार साथियों के साथ एटीएम से चोरी की कोशिश की थी। टीम में कांस्टेबल विनोद जोशी, कमल नाथ, बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed