फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   भवन निर्माण के बकाया 80 हजार मांगने पर मारपीट का आरोप

भवन निर्माण के बकाया 80 हजार मांगने पर मारपीट का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
भवन निर्माण के बकाया 80 हजार मांगने पर मारपीट का आरोप
काशीपुर। क्षेत्र के एक राजमिस्त्री ने भवन स्वामी पर निर्माण कार्य के करीब अस्सी हजार रुपये मांगने पर मारपीट, गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


ग्राम मिस्सरवाला निवासी लईक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। उसने स्टेडियम के पास एक मकान बनाने का ठेका लिया था। भवन स्वामी पर उसका और मजदूरों का करीब अस्सी हजार रुपया बकाया चल रहा है। आरोप है कि रकम मांगने पर भवन स्वामी उन्हें धमकाता है, जिससे उन्होंने मकान का निर्माण कार्य रोक दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रविवार शाम भवन स्वामी दो अन्य लोगों को लेकर उसके घर में घुस कर परिवार की महिलाओं के साथ गाली गलौच व मारपीट की। साथ ही काम पूरा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed