{"_id":"5b956f46867a557ed0490fd1","slug":"101536520006-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्लाम नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में इस्लाम नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 30 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुधीर कुमार ने बताया जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पति समेत सात नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस्लाम नगर में दो पक्षों में रंजिश है। शनिवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के आपस में भिड़ने से दोनों ही पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के जाहिद हुसैन की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के नदीम, ताहिर (जिला पंचायत सदस्य), अजगर, महबूब, शाहिद, मोहम्मद रजा, अली रजा, नजीरजा, शमशेर, गुलशेर, अमीर हुसैन, मोहम्मद नवी, इल्बे हसन, शेखअली, यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के सलामत की पत्नी की तहरीर पर शौकत मुंशी, जाहिद, कलुआ, रजा हुसैन, अता हुसैन, मासूम चौधरी, नईम, यामीन, युसूफ, मुल्जिम, नवाब, शाहिल, नाजिर (प्रधानपति), इरफान, जावेद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।