{"_id":"5b6896f54f1c1b54638b6c09","slug":"101533581045-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार से मारपीट कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार से मारपीट कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर स्थित संत निरंकारी भवन में तैनात चौकीदार से कुछ लोगों ने मारपीट करने के बाद भवन में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए। पुलिस को सौंपी तहरीर में एलायंस किंगस्टन कॉलोनी निवासी सुरेंद्र चावला का कहना है कि फाजलपुर महरौला निवासी हरेंद्र निरंकारी भवन में चौकीदारी करता है।
रविवार की सुबह हरेंद्र चौकीदारी कर रहा था इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्होंने हरेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक भवन में लगे सीसीटीवी तोड़ने के बाद उनकी तार भी उखाड़ गए। घायल हरेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।