{"_id":"5b391eba4f1c1bf67a8b81ea","slug":"101530470074-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुघ्कर्म के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुघ्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। फरार चलने के कारण आरोपी के कुर्की के आदेश हुए थे। पुलिस कुर्की करने पहुंची तो आरोपी ने सरेंडर कर दिया।
ट्रांजिट कैंप इंचार्ज जीबी जोशी ने बताया कि शिमला बहादुर निवासी एक लड़की ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर में उसने पड़ोस में रहने वाले युवक अजीत प्रकाश पर शादी के नाम पर झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। बाद में शादी नहीं करने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उधर, आरोपी युवक हाईकोर्ट से स्टे आर्डर ले आया। स्टे आर्डर पूरा होने के बाद से अजीत प्रकाश फरार हो गया। जोशी ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी के घर की कुर्की के आदेश जारी किए थे। आदेशानुसार रविवार को जब पुलिस टीम कुर्की के लिए पहुंची तो अजीत प्रकाश ने सरेंडर कर दिया। कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।