{"_id":"6384f966564da90fea7678dd","slug":"crime-sitarganj-news-hld4835185192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पड़ोसी ने झोपड़ी जलाई, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बुजुर्ग ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पड़ोसी ने झोपड़ी जलाई, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बुजुर्ग ने जहर खाकर दे दी जान
विज्ञापन
शक्तिफार्म में चौकी गेट पर प्रदर्शन के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल को तहरीर सौंपते मृतक बुजुर्ग ?
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। पड़ोसी महिला और उसके बेटों के चार दिन पूर्व बुजुर्ग की झोपड़ी जलाए जाने से मानसिक रूप से प्रताड़ित बुजुर्ग ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग के शव को चौकी गेट के पास रखकर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
टैगोरनगर गांव निवासी पंचानन मजूमदार (68) का अपनी पड़ोसी महिला और उसके दो बेटों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 24 नवंबर को पड़ोसी महिला और उसके दोनों बेटों ने पंचानन की झोपड़ी में आग लगा दी थी। इससे झोपड़ी सहित उसमें रखा सारा सामान और जरूरी कागजात जलकर नष्टा हो गए थे। पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
सोमवार की दोपहर पंचानन का शव उसके घर के पास झाड़ियों में मिला। शव के पास मिली कीटनाशक की शीशी से बुजुर्ग के जहर गटकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी होते ही वहां परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। सभी लोग पड़ोसी महिला की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग के आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
वहीं आगजनी मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीण और परिजन शव लेकर पुलिस चौकी आ धमके और चौकी गेट पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी कोतवाल बसंती आर्य ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी पड़ोसी महिला और उसके दोनों बेटों की गिरफ्तारी होने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार करते रहे।
करीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल और खटीमा सीओ वीर सिंह ने परिजनों से तहरीर देने की अपील की। कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों अधिकारियों के समझाने पर मृतक पंचानन के पुत्र गोपाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला और उनके बेटों की ओर से 24 नवंबर को उसके पिता की झोपड़ी जला देने के बाद से वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे।
पड़ोसियों ने तीन माह पहले भी उनकी झोपड़ी में आग लगाई थी। पुलिस से मामले की शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पड़ोसियों की ओर से लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।
एसपी सिटी कत्याल के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहां ग्राम प्रधान राकेश रस्तोगी, किशोर राय, सुमित मंडल, देवाशीष पोद्दार, कार्तिक राय, आकांक्षा चौधरी, गोविंद पोखरिया, सुबीर सरकार, पवित्र मंडल आदि थे।
कोट
मृतक के बेटे ने तहरीर दे दी है। रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के खिलाफ लापरवाही के आरोपों का भी संज्ञान लिया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी ऊधमसिंह नगर।