{"_id":"6154b9f58ebc3e87517e6745","slug":"crime-sitarganj-news-hld439732035","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के विवाद में चली गोली, धारदार हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के विवाद में चली गोली, धारदार हथियार
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के घायल कक्का सिंह।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लेनदेन के विवाद को निपटाने के लिए बातचीत के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस बीच बंदूक और धारदार हथियार निकल आए। गोली लगने और धारदार हथियार से तीन लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नानकसागर पार बसे ग्राम गिधौर निवासी बलजिंदर सिंह का ग्राम बिसौटा निवासी बिट्टू सिंह से 60 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर पिछले सात माह से विवाद चल रहा था। विवाद को निपटाने के लिए गांव के एक ग्रामीण की ओर से दोनों पक्षों को बुलाया गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और हथियार निकाल लिए गए।
आरोप है कि एक पक्ष के गोली चलाने से बलजिंदर के पिता सुरजीत सिंह (45) के दाएं बाजू में गोली लग गई और सिर में भी गंभीर चोट आई। दूसरे पक्ष के कक्का सिंह के सिर में धारदार हथियार लगने से वह घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सीएचसी नानकमत्ता तथा नागरिक चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया। सीएचसी में गोली लगने से घायल सुरजीत सिंह का डॉक्टर इला रावत ने प्राथमिक इलाज कर उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नानकमत्ता सीएचसी में इलाज कराते गोली लगने से घायल सुरजीत सिंह।- फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन