फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने कुचला, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crime
सना (फाइल फोटो)। - फोटो : KITCHHA
घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम को कार सवार ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मय कार मौके से फरार हो गया। परिजन तत्काल गंभीर रूप से घायल मासूम को सीएचसी ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे खटीमा रेफर किया गया लेकिन इलाज से पूर्व उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वार्ड नंबर सात कृषि मंडी निवासी सुवेग सिंह का दो वर्षीय पुत्र वंश घर के बाहर खेल रहा था। वंश के दादा महेंद्र सिंह पास में ही खड़े थे। तभी अचानक हाईवे की तरफ से आई एक कार के चालक ने संतुलन खो दिया और कार वहां खेल रहे बच्चे को कुचलते हुए निकल गई। वंश की मौत से मां सीमा कौर, पिता सुवेग सिंह, दादा महेंदर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा महेंद्र सिंह ने बताया कि मन्नतों पर पौत्री नवजोत कौर के बाद पौत्र का जन्म हुआ था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन

बाइक और रिक्शा की आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत
केलाखेड़ा। हाईवे पर रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी और रिक्शा चालक सहित चार लोग चोटिल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला अर्जुनपुर (रुद्रपुर) निवासी ओमपाल सिंह अपने साथी काला सिंह उर्फ दीवान सिंह (50) के साथ बाइक से मुकंदपुर सुल्तानपुर पट्टी जा रहे थे। केलाखेड़ा करबला मोड़ हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे रिक्शे से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार काला सिंह उर्फ दीवान सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का साथी ओमपाल सिंह, रिक्शा चालक सहित रिक्शे में बैठे दो लोगों भी चोटें आई। इधर, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बाइक से कच्ची शराब से भरा एक प्लास्टिक का थैला भी बरामद हुआ है। (संवाद)
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
किच्छा । पुलभट्टा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने पति और ससुर पर गला घोट कर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलभट्टा थाना के वार्ड 20 सीरिया मस्जिद के निकट रहने वाले मोहम्मद सलीम की पत्नी सना (22) की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर वार्ड 18 चार बीघा निवासी मृतका के पिता अब्दुल समी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी ली। सूचना पर एसआई कीर्ति भट्ट एसआई बसंत पंत सहित तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी और पटवारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता अब्दुल समी ने बताया कि बीते जुलाई में उन्होंने बेटी का निकाह वार्ड 20, पुलभट्टा निवासी मोहम्मद सलीम से किया था।
आरोप है कि शादी के बाद से दामाद मोहम्मद सलीम लगातार दूसरा निकाह करने की धमकी देते हुए सना को प्रताड़ित कर रहा था। मृतका के पिता ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी बेटी से बातचीत हुई थी और वह पूरी तरह से स्वस्थ तथा खुश थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे दामाद मोहम्मद सलीम ने फोन कर बताया कि सना की तबीयत खराब हो गई है और वे लोग उसे मजार पर लेकर जा रहे हैं।

मामले की जानकारी पर जब उन्होंने अपने भाई को मजार पर भेजा तो मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। इसी बीच मोहम्मद सलीम ने दोबारा फोन कर बताया कि सना की मौत हो गई है। इसके बाद सभी लोग सना के ससुराल पहुंचे, जहां उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। आरोप लगाया कि दामाद मोहम्मद सलीम और उसके पिता अहमद हुसैन ने मोहम्मद सलीम का दोबारा निकाह करने के लिए उनकी पुत्री सना का गला घोट कर हत्या कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)

मृतक वंश। (फाइल फोटो)

मृतक वंश। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed