फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद बखेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Crime
गदरपुर थाने में बेटे की मौत के बाद बिलखती मां सुरजीत कौर। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद बखेड़ा हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को काफी आक्रोश झेलना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात ग्राम कामरेड का डेरा केलाखेड़ा निवासी जसवंत सिंह (20) अपने साथी ग्राम गुलाब सिंह का मझरा थाना केलाखेड़ा निवासी राजेंद्र सिंह के साथ बाइक पर खैर की लकड़ी लेकर घर आ रहा था। बताया गया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर घबराए युवक बाइक लेकर भागने लगे और ग्राम मझरा झुंनी के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पत्थरों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जसवंत सिंह और राजेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जसवंत ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मौत की सूचना पर परिजनों में आक्रोश पनप गया। जसवंत की मां सुरजीत कौर ने पुलिस पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह एवं सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी थाने में पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से बाइक सवार जसवंत सिंह और राजेंद्र सिंह को टक्कर मारी है। उन्होंने घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों की क्षतिग्रस्त कार के टूटे हुए सामान आदि को भी दिखाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस अधिकारियों के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई। मृतक जसवंत सिंह की मां सुरजीत कौर ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक साजिश के तहत उसके बेटे की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया और पुलिस पर बेटे के घायल होने की सूचना छिपाने का आरोप भी मढ़ा। वहां पर शेर सिंह, छिंदर सिंह, मक्खन सिंह, काला सिंह, मलकीत सिंह, विसावा राम, गुरमीत सिंह, दिलेर सिंह, पप्पू सिंह, बीरू सिंह, जोगिंदर कौर, रजवंत कौर, हरजीत कौर सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और परिजनों की कहानी में नजर आ रहा है झोल
गदरपुर। पूरे मामले में कहीं पुलिस तो कहीं मृतक जसवंत सिंह के परिजनों की कहानी में झोल नजर आ रहा है। जसवंत के परिजनों का कहना है कि वह घर से नौ बजे सामान खरीदने के लिए निकला था। लेकिन पुलिस के हवाले से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि बाइक सवार लकड़ी की तस्करी में लिप्त थे, जो पुलिस को देख कर भाग ने की कोशिश करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। लेकिन मौके पर न तो क्षतिग्रस्त बाइक मिली है और न ही कार के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि बीते शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने तीन बाइकों पर लाद कर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी बरामद की थी। बाइक सवार तस्कर मौके से भाग निकले थे जिनकी खोजबीन के लिए पुलिस टीम गश्त पर थी। संवाद
तीन दिन पूर्व मृतक के भाई को भेजा था जेल
गदरपुर। केला खेड़ा थाना क्षेत्र का ग्राम कामरेड का डेरा असामाजिक तत्वों की कारगुजारी के चलते अक्सर चर्चा में रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में अवैध खनन, लकड़ी की तस्करी और कच्ची शराब के साथ साथ अवैध हथियारों का कारोबार पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। तीन दिन पूर्व पुलिस ने मृतक जसवंत सिंह के बड़े भाई कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुलवंत सिंह पर 25,000 का इनाम भी घोषित था और वह कई मामलों में वांछित आरोपी था। संवाद
युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। मृतक की मां की ओर से शिकायती पत्र दिया गया है, उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। - अभय सिंह, एएसपी काशीपुर

घटनास्थल से बरामद हुए अवैध हथियार और अन्य सामान
गदरपुर। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर की एक बंदूक, एक तमंचा, खैर की लकड़ी के पांच गिल्टे और एक बाइक मिली है। रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मृतक जसवंत सिंह की जेब से एक 315 बोर का जिंदा कारतूस और कुछ नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed