{"_id":"63766fbcb0e6730978268ffe","slug":"crime-rudrapur-news-hld482352390","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बहरीन में फंसा नानकमत्ता से पौलेंड नौकरी करने गया युवक, एजेंट ने छीना पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बहरीन में फंसा नानकमत्ता से पौलेंड नौकरी करने गया युवक, एजेंट ने छीना पासपोर्ट
Fri, 18 Nov 2022 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:17 AM IST
सार
इस्लामनगर नानकमत्ता निवासी चांद सिंह ने एसएसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसका बेटा गुरजिंदर सिंह (22) है। जनवरी में चांद सिंह के पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने बताया कि वे लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इस पर चांद ने भी अपने बेटे गुरजिंदर को विदेश भेजने की बात की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोलैंड में नौकरी करने के नाम पर बहरीन गया युवक वहां फंस गया। बहरीन में एजेंट ने युवक का पासपोर्ट छीन लिया और अब देश वापसी करने में युवक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। युवक को विदेश भेजने वाले लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर युवक के पिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की सलामती की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इस्लामनगर नानकमत्ता निवासी चांद सिंह ने एसएसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसका बेटा गुरजिंदर सिंह (22) है। जनवरी में चांद सिंह के पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने बताया कि वे लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इस पर चांद ने भी अपने बेटे गुरजिंदर को विदेश भेजने की बात की। आरोपी भाइयों ने गुरजिंदर को पोलैंड में नौकरी दिलाने की बात कही और इसका खर्च 3,80,000 रुपये बताया।
विज्ञापन
इससे सहमत होकर चांद ने अगस्त में दो लाख नकद दे दिए जबकि 99,000 रुपये बैंक में ट्रांसफर किए। आरोपी भाइयों ने बताया कि गुरजिंदर पहले बहरीन जाएगा और वहां से आजाद वीजा के जरिये पोलैंड जाएगा।
विज्ञापन
22 सितंबर को गुरजिंदर बहरीन के लिए रवाना हो गया। एक माह बीतने के बाद भी गुरजिंदर बहरीन में ही रह रहा है और पोलैंड नहीं जा पाया। फोन के जरिये गुरजिंदर ने अपने पिता को बताया कि वहां वह एक एजेंट के पास रह रहा है और एजेंट ने उसका पासपोर्ट छीन लिया है। चांद का कहना है कि वहां गुरजिंदर को भूखे मरने की नौबत आ गई है।
जब चांद सिंह ने इस्लामनगर निवासी दोनो भाइयों को यह बात बताया तो दोनों भाइयों ने गुरजिंदर को वहां मरवाने की धमकी दे दी। इसके अलावा गुरजिंदर को जेल भिजवाने की बात भी कह रहे हैं। चांद सिंह ने आरोप लगाया कि उनके गांव में रहने वाले दोनों भाई विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। इधर एसएसपी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने गुरजिंदर से फोन पर बात की और उसे भारतीय दूतावास जाने की सलाह दी।