फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

भाजपाइयों के दबाव में दर्ज की गई उपाध्याय पर रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crime.
किच्छा उर्जा निगम कार्यालय पर धरने पर बैठे उर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : KITCHHA
रुद्रपुर/काशीपुर। किच्छा में कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट की खिलाफत करते हुए कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। एसपी सिटी ने कांग्रेसियों से वार्ता कर मामले की जांच करने की बात कही।
विज्ञापन

किच्छा में पिछले दिन ऊर्जा निगम के एसडीओ दिनेश चंद्र गुरारानी ने कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके विरोध में गुस्साए कांग्रेसियों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। कांग्रेसियों का कहना था कि उपाध्याय बीपीएल कार्ड धारक के बिजली के बिल को संशोधित कराने के लिए एसडीओ के पास गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां एसडीओ ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि गणेश उपाध्याय की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। एसपी सिटी ने कहा कि मामले की पूरी जांच करने के रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस दौरान पर वहां पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, संजीव सिंह, वीरेंद्र कोली, नवीन पंत, फिरदौस आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर काशीपुर में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय पर दर्ज रिपोर्ट को वापस लिए जाने की मांग करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उपाध्याय के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस न ली गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, सुभाष पाल, जफर मुन्ना, मोहम्मद हनीफ, वसीम अकरम, अफसर अली, राशिद फारुखी, मतलूब हुसैन, मंसूर अली आदि थे।
इधर रुद्रपुर के विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से भी एसडीओ किच्छा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। वहां एमएन उप्रेती, नरेंद्र बुधलाकोटी, कुलदीप सती, अंशुल मदान, आलोक सचान आदि थे। इधर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसो. के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि एसडीओ किच्छा को न्याय नहीं मिला तो मजबूरन इस आंदोलन को पूरे राज्य स्तर पर शुरू किया जाएगा। संवाद
न्याय नहीं मिला तो जाएंगे न्यायालय : उपाध्याय
शांतिपुरी। कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय जाएंगे। डॉ. उपाध्याय ने किच्छा कोतवाली पुलिस पर भाजपा के दबाव में काम करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किच्छा कोतवाली ने बिना निष्पक्ष जांच के एसडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी की तहरीर पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया। वहीं उनकी तहरीर पर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बिना जांच के कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा व सरकार के दबाव में एक तरफा कार्रवाई की गई है। संवाद
उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
किच्छा। ऊर्जा निगम के एसडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी व कांग्रेसी नेता डॉ. गणेश उपाध्याय के बीच उपजा विवाद थम नहीं रहा है। सोमवार को ऊर्जा निगम के कार्यालय में आयोजित धरने में कर्मचारियों ने कहा कि यदि कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। धरनास्थल पर पहुंचे चीनी मिल कर्मचारी संघ समेत तमाम संगठनों ने ऊर्जा निगम के आंदोलन को समर्थन दिया। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने आंदोलनकारियों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
सोमवार सुबह बड़ी संख्या में गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा समेत कई स्थानों के ऊर्जा निगम के अधिकारी, कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे। रुद्रपुर के जेई कुलदीप सिंह राठी की अध्यक्षता में शुरू हुए धरने में कर्मचारियों ने गणेश उपाध्याय की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। एसडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी ने अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के सदस्यों को घटना वाले दिन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अधिकारियों व कर्मचारियों के न्याय के लिए लड़ी जा रही है।

कहा कि इसमें किसी भी राजनैतिक दल का कोई लेना देना नहीं है। एसडीओ रुद्रपुर अंशुल मदान ने कहा कि गणेश उपाध्याय ने जिस तरह एसडीओ के कार्यालय में आकर फाइलें फेंक कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई वह निंदनीय है। इधर चीनी मिल कर्मचारी संघ, उपनल कर्मचारी संघ व संविदा कर्मचारी संघ ने आंदोलन को समर्थन दिया है। बाद में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा उर्जा निगम के कार्यालय पर पहुंचे और अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। वहां अधिशासी अभियंता केके पंत व अमित आनंद, एसडीओ गदरपुर आलोक सचान, पिटकुल राहुल कुमार सिंह, विवेक उपाध्याय, दिनेश चंद्र शर्मा,जेई चंद्रपाल, सुनील कुमार सिंह, उमेश राणा, ओम कुमार, भुवन चंद उप्रेती, प्रदीप खाती, हेम चंद्र जोशी, मोहन घई, इजहार अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed