फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से पहुंचे थे तीनों युवक, गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crime.
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता कर खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कत्याल। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप में बृहस्पतिवार रात को सेल्समैन पर पिस्तौल तानने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक बाइक में 20 रुपये का पेट्रोल भराने नहीं बल्कि पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से पहुंचे थे। उनके पास 32 बोर का तमंचा मिला है। घटना में इस्तेमाल बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी कार्यालय में रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप में तीन बाइक सवार लूट के इरादे से पहुंचे थे लेकिन वहां लोगों की भीड़ एकत्र होने के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ ही और लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने साईं मंदिर खेड़ा निवासी नावेद, रंपुरा निवासी प्रदीप व रविंद्र नगर निवासी गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने सेल्समैन पर पिस्तौल तानने की बात कबूली है। आरोपियों के पास से 200 रुपये का फटा नोट भी बरामद हुआ जिसे दिखाकर सेल्समैन को चकमा देने के प्रयास में थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस टीम में ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुदंरम शर्मा, आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा, कांस्टेबल तारा पंत, मनोज चंदेल, राकेश खेतवाल व दिनेश चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed