फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

मीट विक्रेता के घर पर हमला, तमंचे से झोंका फायर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crime.
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर में शुक्रवार देर रात करीब 15 लोगों ने मीट विक्रेता के घर हमला कर तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि हमले में मीट विक्रेता बाल-बाल बच गए। आरोप है कि स्कूटी टकराने के बाद बाइक सवार दो लोगों के करीब 15 साथियों ने मीट विक्रेता से गाली गलौज कर हमला किया। पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

श़ुक्रवार की रात करीब दस बजे ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र शिव नगर निवासी मीट विक्रेता अमर सोनकर दुकान बंदकर स्कूटी से घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उनकी स्कूटी जगतपुरा निवासी पवन शर्मा और शिवनगर निवासी सूरज मिस्त्री की बाइक से टकरा गई। आरोप है कि विवाद होने पर सूरज मिस्त्री और पवन शर्मा सहित 15 युवक अमर के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज कर अमर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पवन शर्मा ने तमंचा निकालकर अमर के ऊपर फायर कर दिया। अमर बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर युवक धमकी देकर भाग गए। अमर की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने पवन शर्मा और सूरज मिस्त्री सहित पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अभय सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच में आरोपियों के प्रकाश में आने के बाद अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
शिव नगर में देर रात तमंचे से फायर करने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है। अमर ने बताया कि मामले की फुटेज ट्रांजिट कैंप थाना में सौंप दी है। फुटेज में कुछ लोग पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं एक युवक तमंचे से फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है।
मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव
अमर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी युवकों के परिजनों ने पीड़ित के घर आकर दबाव बनाया कि मुकदमा वापस ले लो लेकिन मुकदमा वापस नहीं लिया गया।
अमर का आरोप-हमलावर 15 थे मगर रिपोर्ट सिर्फ पांच पर हुई
अमर का कहना है कि हमला करते समय सूरज मिस्त्री और पवन शर्मा सहित लगभग 15 युवक थे। जब वह ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर एफआईआर कराने गया तो वहां दो नामजद और अज्ञात में सिर्फ पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लिया गया है। नामजद आरोपी के खिलाफ पहले भी ट्रांजिट कैंप थाने में केस दर्ज है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
-मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed