{"_id":"61f0536a162c8c4ed351a03d","slug":"crime-rudrapur-news-hld451971534","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबेरियन पक्षियों से भरी नाव छोड़कर भागे शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबेरियन पक्षियों से भरी नाव छोड़कर भागे शिकारी
विज्ञापन
गूलरभोज में नाव में मिले मृत साइबेरियन पक्षी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौर जलाशय में विदेशी पक्षियों का शिकार हो रहा है। प्रवास के लिए पहुंचे साइबेरियन पक्षियों की तस्करी की सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान शिकारी पक्षियों से भरी नाव छोड़कर मौके से भाग निकले। इसमें से एक शिकारी की पहचान कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाव से 19 मृत और तीन जीवित साइबेरियन पक्षी मिले हैं।
गूलरभोज क्षेत्र में पीपलपड़ाव रेंज के अंतर्गत बौर जलाशय में साइबेरियन पक्षियों के शिकार की शिकायत मिली थी। वन विभाग की टीम ने सुरागकशी कर एक नाव का पीछा किया। टीम को पीछे आता देख शिकारी नाव छोड़कर गांव की ओर फरार हो गए। बोट के अंदर से 19 मृत व तीन जीवित साइबेरियन पक्षी मिले। जीवित पक्षियों को जलाशय में छोड़ दिया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने 19 मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया।
वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि नाव पर सवार एक आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ फूली की पहचान की गई है। उसके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाव में सवार दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। टीम में अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, खड़ग सिंह आदि थे।