फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

एमटेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crime.
विकास (फाइल फोटो)। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर विवि के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में एमटेक के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में गमछे से लटका मिला। परिजन उसे विवि चिकित्सालय फिर जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विवि के शैक्षणिक फार्म में लिपिक के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार नगला डेरी के पास झोपड़ी बनाकर सपरिवार रहते हैं। अभी हाल ही में उन्हें नगला डेरी आवासीय परिसर में आवास आवंटित हुआ है। उनके छोटे बेटे विकास कुमार (22) ने चमोली से बीटेक करने के बाद पांच दिन पहले ही पंतनगर विवि में एमटेक (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया। बुधवार को विवि में उसका पहला दिन था। उसने कक्षाएं ज्वाइन कीं।
विज्ञापन

कालेज से घर आकर रात को उसने खाना खाया और नए आवंटित आवास में पढ़ाई के बाद सोने की बात कहकर चला गया। सुबह बगल के कमरे में सो रहे उसके बड़े भाई विशाल ने देर तक नहीं उठने पर साढ़े सात बजे उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद विशाल किसी दरवाजा खोलने में कामयाब हो गया। अंदर देखा तो विकास अचेत अवस्था में था, उसके गले में गमछे का फंदा लगा था। विशाल ने परिजनों को सूचना दी और फंदा खोलकर विकास को अस्पताल ले गए। विवि चिकित्सालय के डॉक्टर को दिखाने के बाद वे रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विकास पढ़ाई को लेकर गंभीर था। अब उसका एडमिशन पंतनगर में हो गया था। इसके बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह कहकर वे फफक पड़े। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
एडमिशन की खुशी में दोस्तों संग की पार्टी
पंतनगर। पंतनगर विवि में प्रवेश मिलने पर विकास ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी भी की थी। यह बात पार्टी में शामिल रहे उसके दोस्तों ने बताई। पंत विवि में पढ़ाई करना उसका सपना था। जिसे होनहार विकास ने पूरा कर लिया था। जब से उसे प्रवेश मिला वह बहुत खुश था। एक दिन पहले ही उसने दोस्तों को पार्टी भी दी थी। इसके सबके बाद भी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इससे न सिर्फ परिजन बल्कि आसपास के लोग भी सकते में हैं।

शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बात करने पर पता चला कि छात्र ने हैंगिंग के माध्यम से आत्महत्या की है। यह जांच का विषय है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
- आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed