फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

पांच लाख रुपये के डोडा पास्ता के साथ एक दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Crime
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर एसओजी और एडीटीएफ ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से डोडा और नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी ममता बोरा ने बताया कि जिले में नशे की तस्करी कर रहे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एडीटीएफ और एसओजी की टीम ने तीनपानी के पास मेडिसिटी अस्पताल जाने वाली सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्कूटी सवार दिनेश कश्यप निवासी कनकपुर भटौली थाना दातागंज जिला बदायूं और हाल निवासी नई बस्ती रेलवे फाटक के पास पुलभट्टा को पकड़ा।
विज्ञापन

उसकी स्कूटी में रखे चार कट्टों की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 40 किलो डोडा बरामद हुआ, बरामद डोडे की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने डोडे को बदायूं से लाकर सितारगंज, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बेचने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से कार्य कर रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि एडीटीएफ टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ कोतवाली गेट के पास चेकिंग में अजय सागर निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से नशे के 291 इंजेक्शन भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने डिलारी मुरादाबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर नशे के आदि लोगों को बेचने की बात स्वीकारी। बरामद इंजेक्शनों की कीमत 30 हजार रुपये है।
टीम में सीओ सुमित पांडे, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एडीटीएफ प्रभारी कमाल हसन, एसआई ललित पांडे, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed