{"_id":"606e05128ebc3ec4477c5b30","slug":"crime-rudrapur-news-hld420901425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में भंडारा खाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में भंडारा खाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
रुद्रपुर के मृतक जॉनी सागर का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के एक मंदिर में भंडारा में गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर के बाहर एक दुकान के सीसीटीवी में मृतक को पीटने का वीडियो कैद हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में सिंह कॉलोनी निवासी सुधा सागर ने बताया कि उसके पति जॉन सागर (29) पुत्र श्रवण सागर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बीते मंगलवार की दोपहर दो बजे वह बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में भंडारा खाने के लिए गए थे।
इसी दौरान मंदिर में कुछ लोगों ने उनकी पीटाई कर दी। मारपीट का वीडियो मंदिर के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में एक युवक उनके पति को लात और थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है, जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच मारपीट कर रहे लोग वहां से चले गए। मंदिर के बाहर से बेहोश पड़े उसके पति को आसपास के लोगों ने 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि देर शाम मामले में दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
...तो शराब पीकर मंदिर पहुंचने पर की जॉन की पीटाई
रुद्रपुर। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था। मंगलवार को वह मंदिर में भंडारा खाने के लिए पहुंचा तो नशे में था। इसका मंदिर समिति के कुछ लोगों ने विरोध किया। कहासुनी के बाद मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने जॉन की पीटाई शुरू कर दी। उसे इतना पीटा गया कि उसकी जान ही चली गई।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। मृतक के भाई राजू सागर का कहना था कि उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या हुई है। पूरा घटनाक्रम मंदिर के बाहर एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस उनकी सुनने के लिए तैयार ही नहीं है।
उन्होंने शव के साथ कोतवाली में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी तो पुलिस हरकत में आ गई। मामले की अधिकारिक रूप से जांच शुरू कर दी गई। सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, एसएसआई सतीश कापड़ी ने मौके पर जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मामला बिगड़ने से पहले पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या के केस दर्ज कर लिया। (संवाद)
एसएसपी पहुंचे मृतक के घर
रुद्रपुर। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए खुद एसएसपी डीएस कुंवर मृतक जॉन सागर के घर गए। उन्होंने मृतक की पत्नी और परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। सीसीटीवी से पुलिस घटनाक्रम का पता लगा रही है। उन्होंने कोतवाल एनएन पंत को तत्काल मामले में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसएसपी ने मंदिर में पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। (संवाद)