{"_id":"5f9b03298ebc3e9bc919a13d","slug":"crime-rudrapur-news-hld4023017196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर रकम उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर रकम उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
गदरपुर थाने में पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य तीन साथी फरार हैं।
बृहस्पतिवार को ठगी मामले का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया 27 अक्तूबर को ग्राम सेठवाला खेमपुर गदरपुर निवासी रक्षपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि वह गूलरभोज तिराहे पर बने एक्सिस बैंक के एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने पत्नी के खाते से कार्ड से पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। तभी वहां मौजूद एक युवक मदद के बहाने स्वयं एटीएम कार्ड निकालने लगा।
इसी दौरान उसने एटीएम कार्ड को बदल दिया और वहां से चला गया। उसके बाद आरोपी युवक ने खाते से पैसे व पेट्रोल पंप से कार्ड स्वाइप करा कर 65 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 28 अक्तूबर को दिनेशपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप से एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गोविंद निवासी सकीट जनपद एटा हाल निवासी ग्राम हाजीपुर बैठा निकट दुर्गा साड़ी सेंटर लोनी बॉर्डर गाजियाबाद बताया। आरोपी ने बताया कि गिरोह एटीएम पर पैसा निकालने गये कार्ड धारकों को उनकी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह ने रिटायर्ड फौजी रक्षपाल सिंह को निशाना बनाया। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।