{"_id":"6751f1c7609ee6acac0c9e99","slug":"crime-news-in-district-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-106981-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लकड़ी के उत्पाद बनाने की कंपनी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लकड़ी के उत्पाद बनाने की कंपनी में लगी आग
Fri, 06 Dec 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। लकड़ी के उत्पाद बनाने वाली कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मी की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार को औद्योगिक आस्थान सिडकुल की कंपनी कुमाऊं वुड प्रोडक्ट में अचानक आग लग गई। बॉयलर से तेल रिसाव होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंपनी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
लीडिंग फायरमैन राज बिष्ट ने बताया कि कंपनी में आग लगने की सूचना पर टीम घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि बॉयलर के पास तेल का रिसाव होने के कारण आग काफी फैल गई थी। फायर टीम ने मोटर फायर इंजन की सहायता से लगातार पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। कंपनी कर्मचारियों से मशीनों के आसपास कच्चा माल न रखने की सख्त हिदायत दी है। टीम में ईश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह सामन्त, फायरमैन दीपक रावल आदि रहे।