{"_id":"6782f28e1bcaf459b90a59db","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-119653-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो पक्ष आपस में भिड़े, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो पक्ष आपस में भिड़े, क्रॉस केस दर्ज
Sun, 12 Jan 2025 04:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। कठर्रा गांव में आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़ गए पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आविद अली निवासी ग्राम कठर्रा गऊघाट ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को उसका पुत्र आशिक अली कुल्ला बस्ती वाले नदी घाट पर घूमने गया था और नदी को पार करने के लिए वहां पर एक लकड़ी का बल्ला रखा है। उसके ऊपर से पुत्र आशिक अली तथा उसके साथ छोटे व अन्य लोग निकले।
वहां पर पहले से मौजूद नसीब अहमद के दोनों लड़के राजा और हनीफ ने उनके पुत्र आशिक को रोक लिया। उन्होंने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए आशिक अली के साथ मारपीट की।
नसीब अहमद ने पाटल से बेटे के हाथ पर वार कर दिया। इधर नसीब अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी विलकीश व पुत्री आसिया के साथ रोज की भांति अपने जानवरों को बांध रहा था। इसी बीच आशिक अली नदी के ऊपर पड़ी लकड़ी पर गलत तरीके से पार कर रहा था। विरोध करने पर आशिक अली गालीगलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपने भाईयों आसिब, कैश, माजिद (उर्फ पज्जू) बुला लिया। आरोपियों ने आसिया को डंडे और लात-घूसों से पीटा। संवाद

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार