{"_id":"67b0e36efc9d0909d10567cc","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-120923-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हेड कांस्टेबल से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हेड कांस्टेबल से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज
Sun, 16 Feb 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल से मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंडल महामंत्री को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई। भाजपा संगठन ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को वह चाय पीने के लिए अटरिया ढाल पर गया था। शराब भट्टी के पास राधेश शर्मा अपने आठ से 10 साथियों के साथ खड़ा था। उन्हें देखते ही पुलिस को गालीगलौज करने लगा था। उन्होंने जब रोका तो वह आगबबूला हो गया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। मारपीट में उनको चोट आई है।
पुलिस ने राधेश और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार की शाम पुलिस ने अटरिया रोड जगतपुरा से राधेश को गिरफ्तार किया था और शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कानून को हाथ में लेना गलत है। इस मामले में मंडल अध्यक्ष से रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी से मारपीट करते दिख रहे लोगाें को चिह्नित किया जा रहा है। हरवीर को निलंबित किया जा चुका है और उसे दूसरे जिले में भेजनेे के लिए संस्तुति की जा रही है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर