{"_id":"679bc9bfa00f0ca3e1029a64","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-120329-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दामाद पर लगाया नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दामाद पर लगाया नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप
Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक महिला ने दामाद पर नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।
एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी तीन बेटियां हैं। दो बेटी का विवाह हो चुका है। तीसरी बेटी राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला में 12वीं की छात्रा है। उसकी एक बेटी ने दो साल पहले सूरज साहनी से प्रेम विवाह किया था।
आरोप है कि दामाद सूरज उसकी दोनों बेटियों से अश्लील हरकतें करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।