{"_id":"6755fca36dacfcccf0002675","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-118255-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सार्वजनिक जगहों पर जाम छलका रहे 200 लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सार्वजनिक जगहों पर जाम छलका रहे 200 लोग पकड़े
Mon, 09 Dec 2024 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर होटल और ढाबों के अलावा सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है। पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर 200 लोगों को शराब पीते- पिलाते पकड़ा और पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत देकर छोड़ दिया।
जिले में शाम ढलते ही होटल, शराब पीने के अड्डों में तब्दील हो जाते हैं। सड़क हादसों में नशा भी बड़ी वजह बनकर सामने आता रहा है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और पिलाने वाले भी पकड़े जा रहे हैं। शनिवार रात जिलेभर में 200 लोग शराब पीते और पिलाते पकड़े थे।
जसपुर में 12, सिडकुल पंतनगर में 10, काशीपुर में 17, पुलभट्टा में 18, रुद्रपुर में 47, ट्रांजिट कैंप में 33, कुंडा में 13, बाजपुर 10, खटीमा में पांच, नानकमत्ता में पांच, झनकइया में पांच, सितारगंज में 10, दिनेशपुर में पांच और पंतनगर में 10 लोगों को शराब पीते पकड़ा। चालान कर जुर्माना वसूला है। दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।