फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested the accused of blackmailing people by making objectionable videos of them in khatima

Uttarakhand: वीडियो बना करते थे ब्लैकमेल...अब तीन अभियुक्त जाएंगे जेल, गिरफ्तार आरोपियों में दंपती भी शामिल

Tue, 03 Jun 2025 01:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को खटीमा निवासी राजेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सीमा और नानकमत्ता निवासी गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested the accused of blackmailing people by making objectionable videos of them in khatima
गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को खटीमा निवासी राजेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सीमा और नानकमत्ता निवासी गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया है। ब्लैकमेलिंग गिरोह के सदस्यों ने खटीमा निवासी व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ऐंठे थे। इनके मोबाइल में कई अन्य लोगों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।

विज्ञापन


कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि खटीमा निवासी व्यक्ति ने 31 मई को पुलिस को तहरीर थी। आरोप था कि एक महिला फोन पर बहला-फुसलाकर उसे अज्ञात जगह ले गई और वहां उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। उससे डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के लगभग 50 सीसीटीवी खंगाले और पीड़ित के मोबाइल नंबर की जांच के आधार पर खटीमा के भड़ा भूड़िया निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू लंगड़ा, उसकी पत्नी सीमा कौर और नानकमत्ता के विडोरा मझोला निवासी गुरदयाल सिंह उर्फ बग्घी को रविवार को गलाबाग मच्छीझाला नानकमत्ता के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, बाइक, दो मोबाइल फोन और 1300 रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में छह लोग हैं शामिल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में छह लोग शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। कोतवाल दसौनी ने बताया कि गिरोह की सरगना विडोरा मझोला नानकमत्ता निवासी मनजीत कौर है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी एक नाबालिग बच्ची की शादी कराने के आरोप में जेल जा चुकी है। विडोरा मझोला निवासी कुलविंदर और गुरविंदर के नाम भी प्रकाश में आए हैं।

अमीर लोगों को निशाना बनाता है गिरोह
यह गिरोह मुख्य रूप से खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र के अमीर लोगों को निशाना बनाता था। वह किसी बहाने से उनका फोन नंबर प्राप्त कर अपनी गिरोह की महिलाओं से वीडियो कॉल या अन्य माध्यमों से बात करके उन्हें अनैतिक कार्य के लिए उकसाते थे। इसके बाद उन्हें किसी सुनसान मकान, होटल या अपने ही घर पर मिलने के लिए बुलाया जाता था। जैसे ही व्यक्ति कमरे में प्रवेश करता था, गिरोह के अन्य सदस्य आ जाते थे और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर देते थे। गिरोह के कुछ सदस्य उस व्यक्ति के साथ मारपीट भी करते थे और वीडियो को वायरल कर बदनाम करने या पुलिस में जाने की धमकी देते थे। अंत में वह उस व्यक्ति के पास मौजूद रुपये हड़प लेते थे।

अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड
राजेंद्र सिंह उर्फ राजू लंगड़ा के विरुद्ध वर्ष 2020 में खटीमा कोतवाली एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट और वर्ष 2023 आबकारी अधिनियम के केस दर्ज हैं। गुरदयाल सिंह उर्फ बग्घी के विरुद्ध नानककत्ता थाने में वर्ष 2019 में आबकारी एक्ट, वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट, वर्ष 2020 में आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के दो केस दर्ज हैं। मनजीत कौर के विरुद्ध सितारगंज थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम व पॉक्सो एक्ट और धारा 370/372/120 बी भादवि के तहत केस दर्ज हैं।


एक व्यक्ति की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में तीन और लोगों के नाम सामने आए हैं। जिन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। - विमल रावत, सीओ खटीमा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed