{"_id":"67a8fbd4749016f5010ca4d5","slug":"crime-news-in-district-khatima-news-c-236-1-ktm1001-107958-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नानकमत्ता में लूट की घटना के खुलासे के लिए छह टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नानकमत्ता में लूट की घटना के खुलासे के लिए छह टीमें गठित
Mon, 10 Feb 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स को बंधक बनाकर लूटने की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने छह टीमें गठित कर दी हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों को ट्रेस नहीं कर पाई है। पुलिस की टीमों ने घटनास्थल के आसपास और नगर के विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाले शुरू कर दिए हैं।
शनिवार शाम वार्ड नंबर तीन निवासी रईस अहमद के घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पत्नी शाहीन को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर चुन्नी से हाथ बांध दिए थे। इसके बाद अलमारी में रखे लगभग 50 तोले सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। लूटपाट की घटना से पुलिस में अफरातफरी मची हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल के पास से मोबाइल का डाटा भी एकत्रित किया है। घटना के बाद बदमाश पैदल ही गुरुद्वारा मार्ग से होते हुए दहला मार्ग की ओर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। दहला मार्ग आगे जाकर बाईपास हाईवे पर मिलता है। ऐसे में बदमाशों के सीमावर्ती यूपी के जिलों में जाने की आशंका है। इसको लेकर पुलिस की टीम पड़ोसी जिलों में भी अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। घटना के संबंध में रईस अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि बदमाश घर से सोने की आठ अंगूठी, कानों के छह जोड़ी झुमके, आठ कड़े, गले का एक हार, दो चेन आदि लूटकर ले गए हैं।