फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर 10 लोगों से पांच लाख ठगे

Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
काशीपुर। सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने 10 लोगों से पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के रजपुरा रानी चापट व हाल निवासी जसपुर खुर्द पाकीजा कॉलोनी निवासी अयूब अली ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी जान-पहचान शमशाद निवासी ग्राम गोपीवाला थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद से थी। दो महीने पहले उसने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपना पासपोर्ट देना होगा और 50-50 हजार रुपये खर्च आएगा। अयूब ने सऊदी अरब जाने की बात पड़ोस के मो. आकिब, मो. इस्लाम, यामीन, अजीम, मोहम्मद वसीम निवासीगण जसपुर खुर्द के अलावा अय्यूब अली, फहीम अहमद, जाहिद हुसैन, समीर निवासीगण रजपुरा रानी चापट व सरफराज निवासी गुलड़िया को बताई।
विज्ञापन

नौ मार्च को शमशाद को पांच लाख रुपये और पासपोर्ट दे दिए। उसने कहा कि मेडिकल के लिए दिल्ली जाना होगा तब वह लोग नौ मार्च को दिल्ली गई। जहां 11 मार्च को मेडिकल परीक्षण हो गया। भरोसा दिया कि मार्च महीने में सभी का काम हो जाएगा। समय गुजरने के बाद जब शमशाद को फोन किया तो वह फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद 19 अप्रैल को शमशाद के घर ग्राम गोपीवाला गए तो वह नहीं मिला। उसके परिजनों ने अपने फोन से बात कराई तो वह अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में आईटीआई थाना में तहरीर सौंपी और एसएसपी को डाक से शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed