फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े

Sun, 23 Feb 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
जसपुर। बच्चों के विवाद को लेकर एक ही मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सभासद पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती सरताज हुसैन ने बताया कि खाना लेकर घर आ रही उसकी 12 वर्षीय पुत्री को शमशुद्दीन ने साइकिल पकड़कर गिरा दिया। उसने अभद्रता करनी शुरू कर दी। घटना के अगले दिन अभद्रता करने का कारण पूछने पर आरोपी ने कहा कि हम नशे के सौदागर हैं, हमारा एक ग्रुप है तुझ से कुछ नहीं होगा। आरोप है कि इस बीच रईस अहमद ने आकर कहा कि यदि शमशुद्दीन को कुछ भी कहा तो जान से मार दूंगा। आरोप है कि तभी पीछे से सभासद पति नफीस अहमद, मोनू स्मैकिया और रईस ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। मोहल्ला निवासी सायरा ने बताया कि उसका बेटा शमशुद्दीन घर के बाहर खड़ा था। सरताज नवाब की लड़की साइकिल चलाते हुए गिरने लगी तो उसके बेटे ने हैंडल पकड़ कर संभाल लिया।
विज्ञापन

इतने में वहां से गुजर रहे सरताज ने बिना कुछ समझे उसके बेटे के साथ अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। अगले दिन सरताज नवाब, मो. वली उर्फ सब्बु, सोनी, शाहीन हाथ में लाठी डंडे, झाड़ू, बल्ला लेकर घर के अंदर घुस आए और गाली गलौज कर परिवार के साथ मारपीट करने लगे। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed