{"_id":"6776e1bc459f5079a30b20f4","slug":"crime-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-121450-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद, दरोगा सहित पांच लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद, दरोगा सहित पांच लोग चोटिल
Fri, 03 Jan 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गांव गणेशपुर में जमीन जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच तकरार हो गई जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर एक एसआई पुलिस कर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हिदायत देते हुए दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश। इस दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए। दरोगा सहित अन्य लोगों के साथ धक्का मुक्की हो गई। इसमें दरोगा और एक पक्ष से चार लोग चोटिल हो गए। बाजपुर के सरकारी अस्पताल में चोटिल हुए दरोगा सहित पांच लोगों का मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस तहरीर पर एक पक्ष के भाजपा केलाखेड़ा मंडल के उपाध्यक्ष सहित 12 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को भूमि स्वामी का बेटा अपने साथियों को लेकर भूमि जोतने गांव गणेशपुर पहुंचा। जमीन की जुताई शुरू करने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी पर विवाद बढ़ गया। 112 पर मिली सूचना पर एसआई संजय वोहरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हिदायत देते हुए दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। बताया गया कि इस बीच ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की कर दी। इसी के चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खेत में पड़ी मिट्टी उठाकर एक दूसरे पर फैंकी जिस पर पथराव हो गया। धक्का मुक्की और मिट्टी, पत्थर लगने से एसआई संजय वोहरा और एक पक्ष के परमजीत सिंह, विक्रम सिंह, हरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह के गुम चोटें आई हैं। इस पर विवाद बढ़ गया। मामला तूल पकड़ गया। खबर मिलते ही बाजपुर सीओ विभव सैनी आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। घटना में चोटिल हुए दरोगा सहित पांच लोगों का उप जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
इन लोगों पर हुआ मुकदमा
केलाखेड़ा के गणेशपुर में हुए जमीनी विवाद में गांव गणेशपुर निवासी परमजीत सिंह की तहरीर पर गांव गणेशपुर निवासी उदयपाल, लाल सिंह, रतन लाल, रोहित, टैनी, बिट्टू, अभिषेक, बॉबी, टिम्मा, सचिन, अनूप सिंह, जगदीश के खिलाफ 126 2, 131, 132, 190, 191 2, 191 3, 221, 351 2, 352 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई नरेश सिंह को सौंपी गई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - विभव सैनी सीओ, बाजपुर
विज्ञापन
छह दिसंबर को भी हुआ था जमीन का विवाद
बाजपुर। केलाखड़ा के गांव गणेशपुर में जमीन को लेकर बीते छह दिसंबर 24 को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने जमीन के मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गणेशपुर गांव में करीब तीन बीघा जमीन आंबेडकर पार्क के लिए प्रस्तावित है लेकिन प्रभावशाली लोग पार्क की जमीन की जुताई कर उस पर भी कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर विवाद है। जमीन स्तर का मामला चकबंदी विभाग में चल रहा है। इधर, चकबंदी अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि गणेशपुर की एक जमीन का मामला चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है। संवाद